Tuesday, 16 December 2014

SSC सामान्य ज्ञान Question

   सामान्य ज्ञान

1. भारत में पंचायती राज पद्धति सर्वप्रथम किस राज्य ने कार्यन्वित की थी? – राजस्थान
2. राष्ट्रीय आवास बैंक की स्थापन की गई थी – जुलाई 1988 में
3. सरकार को किस सेवा में सर्वाधिक मात्रा में सेवा कर राजस्व प्राप्त होता है? – टेलीफोन
4. यदि घाटे के बजट को करेंसी नोट छापकर पूरा किया जाए, तो इसका परिणाम होगा – मुद्रास्फीति
5. भारत के विदेशी विनिमय कोष में क्या सम्मिलित किया जाता है? – विदेशी मुद्रा, स्वर्ण तथा एस. डी. आर.
6. भारत में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के निर्धारण का आधार क्या है? – उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
7. मूल्यांकन की किस यूनिट को पेपर गोल्ड कहा जाता है? – एसडीआर
8. मुद्रा गुणक क्या होता है? – कुल धन और आधारभूत धन के बीच का अनुपात
9. भारत सरकार ने कृषि के लिए किस पंचवर्षीय योजना में ऐसी नीति अपनाई जिससे हरित क्रांति संभव हुई? – तीसरी पंचवर्षीय योजना
10. साख नियंत्रण से अभिप्राय देश में साख की मात्रा एवं दशा पर नियंत्रण से है। भारत में यह कार्य किसके द्वारा किया जाता है? – रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा
11. सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों पर वित्तीय भार कम करने के उद्देश्य से सरकार ने इनके कर्मचारियों के लिए एक मुश्त मुआवजा देकर ऐच्छिक सेवानिवृत्ति की योजना प्रारंभ की हैं। इसे क्या कहा गया है – गोल्डन हैंड शेक स्कीम
12. किसी राष्ट्र की राष्ट्रीय आय क्या होती है? – सभी फेक्टर आमदनियों का संपूर्ण योग
13. ‘चुंगी’ एक कर है – नगरपालिका द्वारा या स्थानीय निकायों द्वारा शहर में लाए गए माल पर लगाया जाता है
14. अर्थव्यवस्था में निवेश के स्तर का संकेतक क्या है? – सकल घरेलू पूंजी निर्माण
15. देश में विदेशी निवेश के वास्तविक प्रवाह को बढ़ाने व परियोजनाओं के वास्तविक रूप में स्थापित होने को सुनिश्चित करने के लिए किस प्राधिकरण की स्थापना की गई है? – विदेशी निवेश कार्यान्वयन प्राधिकरण
16. योजना आयोग तथा राष्ट्रीय विकास परिषद् जहां संविधानेतर संस्थाएँ हैं, वहीं अंतरराज्यीय संवैधानिक संस्था है। इसका गठन कौन करता हैं? – राष्ट्रपति
17. किसके द्वारा पंचवर्षीय योजनाओं को अंतिम स्वीकृति प्रदान की जाती है? – राष्ट्रीय विकास परिषद्
18. हवाला क्या है? – विदेशी मुद्रा विनिमय का अवैध कारोबार
19. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड कब स्थापित हुआ? – 12 अप्रैल, 1988
20. एशियाई विकास बैंक ने भारत के किस नगर में अपना आवासीय कार्यालय खोला है? – नई दिल्ली
21. भारत में बेरोजगारी की समस्या मूलतः किस प्रकार की है? – संरचनात्मक
22. मूल्य एवं पूंजी नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं? – जे आर हिक्स
23. मुक्त व्यापार क्षेत्र किसे कहते हैं? – जहां बिना नियंत्रण के व्यापार होता है
24. अवमूल्यन आयात को क्या बनाता है? – महंगा
25. भारत में बेरोजगारी के आंकड़ें किस संगठन द्वारा एकत्रित किए जाते हैं? – नेशनल सैम्पल सर्वे संगठन द्वारा
26. आर्थिक विकास का सर्वोत्तम सूचक माना जाता है – बढ़ता जीवन स्तर
27. भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना – 1 जुलाई, 1955 को इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण करके
28. वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक में शामिल सदस्य बैंकों की संख्या – 5 (पहले यह संख्या 7 थी)
29. भारतीय स्टेट बैंक का प्रधान कार्यालय – मुंबई
30. बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को उसकी जमा राशि से अधिक रुपए निकालने की सुविधा – ओवर ड्राफ्ट

For More SSC Online test Click here









No comments:

Post a Comment